हरियाणा का ट्रक ड्राइवर ट्राला लेकर फरार, केस
बठिंडा| ड्राइवरी के लिए रखा व्यक्ति मालिक का ट्रक-ट्राला लेकर फरार हो गया। थाना रामपुरा सिटी पुलिस को दी शिकायत में टेकचंद निवासी मंडी रामपुरा ने बताया कि उसने आरोपी बिक्रमजीत सिंह निवासी कैथल जिला हरियाणा को ट्रक ट्राला नंबर आरजे14जीए-8483 के लिए ड्राइवर रखा था। करीब तीन महीने पहले वो ट्राला लेकर गया था, मगर लौट कर वापस नहीं आया। एएसआई सुरजीत सिंह बताया कि आराेपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत के आरोप में केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।