बठिंडा| सिरकी बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर गहने खरीदने के बहाने आई तीन महिलाएं तीन तोले सोने के टाप्स चुरा ले गईं। चोरी का पता जैसे ही दुकानदार को चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि उक्त केस सिरकी बाजार स्थित चंद ज्वैलर्स के मालिक भूपिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस काे दिए बयान में बताया कि 25 अप्रैल को अपनी दुकान पर मौजूद था उसी दौरान तीन महिलाएं दुकान में आईं और जेवर दिखाने के लिए कहा, वो उन्हें जेवर दिखाने लगा जेवरों को देखने के बाद वो यह बोल कर चली गईं कि वो फिर से आएंगी। उनके जाने के बाद जब दुकान का स्टॉक चेक किया तो तीन तोले वजन के दो टाप्स गायब थे।