बठिंडा| तलवंडी साबो स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में चोरों ने चोरी की नीयत से तोड़ फोड़ की। लेकिन वह चोरी करने में असफल रहे। चोर जाते समय अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी तारें भी तोड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लाेगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बैंक मैनेजर जनजेश्वर प्रसाद ने कहा कि 16 मई की रात चोरों ने एटीएम तोड़ कर चोरी की कोशिश की। घटना का पता उन्हें अगली सुबह स्टाफ के बैंक पहुंचने पर लगा। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे और तारें तो तोड़ गए। मगर बैंक में रखे डीबीअार में उनकी फुटेज रिकाॅर्ड हो गई। फुटेज में एक नकाबपोश हाथ में प्लास लिए अंदर आता नजर आ रहा है।