ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, परिजनों ने की धुनाई
रामपुरा में एक ट्यूशन टीचर ने उसके पास पढ़ने आई छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। इस बात का पता छात्रा के परिजनों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर टीचर की जमकर धुनाई की। घायल टीचर को इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना रामपुरा सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गुरमेल सिंह (35) मंडी रामपुरा की महराज बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने गांव कराड़वाला निवासी एक 16 साल की छात्रा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को छात्रा ने बताया कि वह स्कूल के बाद शहीद स्मारक कॉलेज में एक्स्ट्रा क्लास की ट्यूशन लेती है। आरोपी वहीं उसे पढ़ाता है। 11 मई को क्लास खत्म होने पर सभी छात्र जा चुके थे। क्लास में वह और टीचर गुरमेल सिंह ही थे। उसे अकेली पाकर आरोपी ने उसकी बाजू पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।