पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 24 घंटे में झपटमारों ने कीं दो वारदातें, बैंक कर्मी से मोबाइल, कोरियर कर्मी पर हमला कर लूटी नकदी

24 घंटे में झपटमारों ने कीं दो वारदातें, बैंक कर्मी से मोबाइल, कोरियर कर्मी पर हमला कर लूटी नकदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में झपटमारों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने स्पेशल टीमें बनाई, शकी वाहनों में सवार लोगों को चेक करने का अभियान चलाया वहीं अधिकारी दावा कर रहे हैं आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ शहर में आए दूसरे दिन हो रही झपटमारी की वारदातों से पुलिस सबक नहीं ले रही है। हो रही वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अभी सप्ताह पहले हुई चार वारदातों को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई थी कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान जिले में झपटमार दो और वारदातों को अंजाम दे गए। पहली वारदात दिन दिहाड़े बठिंडा के किला रोड पर घटी। बैंक अधिकारी का मोबाइल फोन एक बाइक सवार झपटकर फरार हो गया। वहीं दूसरी वारदात गोनियाना रोड पर तीन बाइक सवार एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर नकदी, मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दैनिक भास्कर ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की तो स्कूल-कालेजों के आगे सुबह 9 बजे से पांच बजे तक ड्यूटी देने वाली महिला कांस्टेबल नहीं दिखाई दीं। लेडीज कांस्टेबल की दो स्कूटियां माल रोड पर स्थित एक सैलून के बाहर खड़ी दिखाई दीं।

किला रोड पर झपटे मोबाइल

किला रोड पर एक पैदल जा रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने झपटमार का पीछा किया लेकिन झपटमार फरार हो गया। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे पीसीआर टीम ने झपटमार को पकड़ने के लिए बाजार में सर्च अभियान चलाया लेकिन झपटमार का पता नहीं चल सका। जिले के गांव चक्क राम सिंह वाला के रहने वाले खुशप्रीत सिंह ने बताया कि वह बैंक बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सीनियर अफसर के तौर पर तैनात है। इसी दौरान प|ी का फोन आया तो वह फोन सुनने लगा पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आया उसका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया।

गोनियाना रोड पर नकदी लूटी

बठिंडा-जैतो रोड पर स्थित एक स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल सवार होकर आए तीन झपटमारों ने एक कोरियर कंपनी के डिलीवर मैन पर हमला कर उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया अाैर फरार हो गए। घायल युवक ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शुभप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी चंदभान ने बताया कि वह बठिंडा में स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करता है। वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बठिंडा से अपने गांव चंदभान जा रहा था।

अधिकतर वारदातों के फुटेज मौजूद

अधिकतर वारदातों में झपटमारों को सीसीटीवी में कैद हैं। पुलिस के पास उनकी फुटेज भी है लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस के पास आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज, फिर भी कार्रवाई नहीं

कौन हंै ये झपटमार

नशे के आदी नौजवान महंगे शौक पूरा करने के लिए झपटमारी जैसे वारदात को देते हैं अंजाम।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात है वास्पस

क्या है वास्पस | महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्कूल-काॅलेज और भीड़-भाड़ इलाकों में वास्पस तैनात किए हैं इसमें दो महिला कांस्टेबल अपने ड्यूटी की जगह सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक तैनात रहेंगी।

होना चाहिए था यहां

एसएसडी कॉलेज के पास नहीं दिखी वास्पस

महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने स्कूल-कालेज और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में वास्पस काे तैनात किया गया। वास्पस में दो महिला कांस्टेबल अपने ड्यूटी वाली जगह पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक ड्यूटी देती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई उक्त महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी को चेक करने के लिए जब दैनिक भास्कर टीम ने शहर का दौरा किया तो उक्त महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर नहीं मिलीं। टीम जब सरकारी राजिंदरा कालेज के पास पहुंची तो वहां देखा कि पुलिस कर्मचारियों की स्कूटी बाहर खड़ी थी और वहां पर महिला कांस्टेबल नहीं थीं। इसके बाद टीम माल रोड पर स्थित सरकारी गर्ल स्कूल के पास पहुंची तो यहां भी महिला कांस्टेबल नहीं दिखीं।

वास्पस की महिला कांस्टेबलों की जांच कर होगी कार्रवाई

वास्पस की महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी स्कूल-कालेजों के अलावा अन्य चौकों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होती है। कोई घटना की सूचना मिलने पर ही महिला कांस्टेबल यहां से जाती है। जब कि पांच बजे तक यहीं पर ड्यूटी देती हैं। अगर चार महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी छोड़कर ब्यूटी सैलून पहुंची थी तो मैं उसकी जांच करवा लेता हूं। मुझे स्कूटियों के नंबर बताएं मैं इस संबंध में कार्रवाई करूंगा। नरदेव सिंह, पीसीआर इंचार्ज।

स्कूटियां ब्यूटी सैलून के बाहर

खबरें और भी हैं...