पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मेच्योरिटी के बाद भी कंपनी नहीं दे रही थी पैसा, किया सुसाइड

मेच्योरिटी के बाद भी कंपनी नहीं दे रही थी पैसा, किया सुसाइड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्वेस्टमेंट कंपनी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान जोगी नगर निवासी संतोष कुमार तथा सहारा क्रेडिट कोआॅपरेटिव सोसायटी के मैनेजर आरके सिंह के रूप में हुई। मृतक पवन देव वर्मा गणपति इन्क्लेव का रहने वाला था। पुलिस ने 62 साल के पवन देव वर्मा के बेटे योगेश वर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में योगेश ने बताया कि उसके पिता ने उक्त कंपनी में दो लाख रुपये इन्वेस्ट किए थे। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार उनकी इन्वेस्टमेंट मेच्योर हो गई। मगर उसके पिता जब भी कंपनी में पैसे लेने के लिए जाते, वहां उन्हें लारे लगाकर वापस भेज दिया जाता। उसके पिता ने कई बार दोनों आरोपियों को बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। लेकिन उक्त दोनों अधिकारी हर बार उसे कोई न कोई बहाना बनाकर लौटा देते। कई चक्कर लगाने के बाद पिता मानसिक तौर पर परेशान हो गए और उन्होंने परेशानी की हालत में 17 मई को जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

कंपनी के मैनेजर समेत दो लोगों पर मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...