सिविल लाइन एरिया में स्थित पुराना सेंट्रल जेल रोड पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक 4 बिजली के खंबे टूट कर गिर गए। जिस कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। खंबे गिरने के दौरान ही उधर से गुजर रहे कई बाइक सवार केबल की तारों में उलझ गए और दो बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। खंबे गिरने के कारण आवागमन बंद हो गया। जिस समय खंभे गिरे उस समय सप्लाई चालू थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली खंबों पर भार अधिक था कई दिनों से एक तरफ ही लटक रहा था जिस कारण आज सुबह लगभग 10 बजे अचानक खंबे टूट कर गिर गए।
जिस समय खंभे गिरे बिजली सप्लाई चालू थी
आधे घंटे बाद पहुंचे बिजली विभाग के मुलाजिम
दो बाइक सवार बिजली की खंबे व तारों से तो बच गए लेकिन केबल वाली तार में उलझ कर घायल हो गए। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
खंभे टूटने की मांगी रिपोर्ट
एक्सईएन गगन सिंगला ने कहा कि सिविल लाइन एरिया में बिजली के खंबे टूटने की सूचना मिली थी, एसडीओ को मौके पर भेजा गया था और खंबे किस कारण टूटे हैं जानकारी मांगी गई है। विभाग द्वारा रिपेयरिंग कार्य जारी है।