पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • संगत मंडी में किसान ने शराब समझकर स्प्रे निगली, मौत

संगत मंडी में किसान ने शराब समझकर स्प्रे निगली, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगत मंडी के गांव भगवानगढ़ में किसान शराब की जगह गलती से स्प्रे पी गया। हालत खराब होने पर उसे परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। थाना संगत पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक किसान की पहचान हरबंस सिंह आयु 31 साल वासी भगवानगढ़ के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रहे थाना संगत पुलिस के एएसआई मघर सिंह ने बताया कि हरबंस सिंह के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। हरबंस की एक बहन और एक भाई है। बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा जगसीर सिंह ने बताया कि हरबंस सिंह पर तीन-चार लाख के करीब कर्ज था जो अभी कुंवारा था। कर्ज के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था और शराब का आदि हो गया था। वीरवार को वह घर में पड़ी स्प्रे की बोतल शराब समझ कर पी गया। उसकी हालत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां शाम पांच बजे के करीब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...