बठिंडा| जिले के अंडर-16 के खिलाडिय़ों का पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की स्टेट टीम में चयन करने के लिए 20 से राजिंदरा कॉलेज में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। चुने गए खिलाडी नेशनल लेवल के इंटर स्टेट टूर्नामेंट्स में भाग लेंगे। इस संबंध में बठिंडा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 20 मई को सुबह 9 बजे स्पेशल समर कोचिंग कैंप लगाया जाएगा। पंजाब क्रिकेट प्रमोशन कमेटी के चेयरमैन ओडी शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर 2003 के बाद जन्म लेने वाले खिलाडी ट्रायल में भाग ले सकते हैं।