बठिंडा| पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक करवाई जा रही है। एडीसी साक्षी साहनी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में पब्लिक के इकट्ठे होने पर रोक लगाई गई है। इस परीक्षा के लिए बठिंडा में 4 केंद्र बनाए गए हैं, जिसके तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां माल रोड, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुल्तानिया पुल, एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक गोल डिग्गी और दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल स्टेशन को चुना है।