पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • युवती को जबरदस्ती पड़ोसी के घर ले जाकर की छेड़छाड़, केस

युवती को जबरदस्ती पड़ोसी के घर ले जाकर की छेड़छाड़, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव चक्क अतर सिंह वाला में एक युवक ने गांव की युवती काे जबरदस्ती पड़ोसी के घर ले गया। जहां उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें की। युवती के शाेर मचाने पर उसकी मां व अन्य लोग पहुंचे। जिन्हें देख कर आरोपी फरार हो गया।

थाना नंदगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में 20 साल की लड़की ने बताया कि वो गांव कालझरानी स्थित सिलाई सेंटर में सिलाई का काम सीखती है। दोपहर के समय वो वहां से छुट्टी करके घर लौट रही थी। आरोपी उस समय गली में ही खड़ा था। उसे देखते ही वो जबरदस्ती उसकी बाजू पकड़ कर पड़ोस में रहने वाले सुखमंदर सिंह के घर ले गया। जहां उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें की।

खबरें और भी हैं...