पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2018-19 खेल समागम के लिए वरनामेंट कमेटी का गठन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| स्कूल शिक्षा विभाग जिला बठिंडा की तरफ से जिला शिक्षा आफिसर (सीनियर सेकेंडरी) की प्रधानगी में 2018-19 के खेल समागम के लिए जिला वरनामेंट कमेटी का गठन संबंधी जरनल हाउस की मीटिंग आज एमएसडी स्कूल में बुलाई गई है। इसमें जिले के स्कूल मुखी व शारीरिक शिक्षा टीचर शामिल होंगे।

एईओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मीटिंग में पिछले साल की खेल प्राप्तियां खर्च संबंधी व टूर्नामेंट कमेटी मेंबरों की चुनाव व जरनल सचिव की चुनाव संबंधी चर्चा होगी। वहीं एशिया में मेडल हासिल करने वाले बठिंडा जिले के खिलाड़ी जैसमीन कौर पावर लिफ्टिंग, इंद्रजीत सिंह, जूड़ो हरशदीप सिंह व उनके कोच को सम्मानित किया जाएगा। जिले की टीमों को मेडल जीतकर लाने वाली टीमों के कोच, इंचार्ज को सम्मानित किया जाएगा। पंजाब शिक्षा बोर्ड द्वारा ऐलान नतीजे में मैरिट में नाम दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित होंगे। इस मौके पर नाजर सिंह, जगदीश कुमार, मनदीप कौर, हरमंदर सिंह, हरभगवान सिंह, हरनेक सिंह, राजीव कुमार, मीना कुमारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...