बठिंडा| सरकारी सेकेंडरी स्कूल नथाना में 16 व 17 मई को सिविल अस्पताल नथाना के डाक्टर योगेश जोशी व उनकी टीम की तरफ से स्कूल के समूह बच्चों का सेहत संबंधी चेकअप किया गया। इस चेकअप कैंप दौरान 19 विद्यार्थियों को दांतों, 32 रक्त की कमी व 4 चमड़ी रोग, 3 छाती व 2 को आंखों संबंधी समस्या पाई गई। सेहत विभाग की टीम ने उक्त विद्यार्थियों व उनके परिजनों को इस समस्याओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें अस्पताल में आकर अपना इलाज करवाने की सलाह दी। चेकअप कैंप का आयोजन नोडल आफिसर रमनीत कौर, पूनम व प्रिसिंपल जगजीत सिंह सिद्धू के सहयोग से किया गया।