परीक्षा में बढ़िया अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी सम्मानित।
बठिंडा| राज मिस्त्रियों के होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में बढ़िया कारगुजारी करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें मनदीप कौर, सुमनदीप कौर व जसमीत कौर शामिल है, जिनको 8वीं से 10वीं तक 60 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करने पर 5-5 हजार रुपए के चेक दिए। वहीं समागम के दौरान राज मिस्त्रियों को काम की जानकारी दी गई। इस मौके पर इंजीनियर पुनीत वर्मा ओ गुरिंदरपाल ढिल्लो, हेमराज कुठियाला, अशोक कुमार, के अलावा बच्चों के पिता जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह,अंग्रेज आदि उपस्थित थे।