साइकिल पर अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते राजेंद्र कुमार गुप्ता।
बठिंडा| बठिंडा वासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से 15वीं बार श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। गुप्ता ने बताया कि 1989 में उन्होंने पहली बार साइकिल यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वह लगातार हर वर्ष यात्रा कर रहे हैं। 59 वर्षीय राजेन्द्र गुप्ता इस बार 117 वीं बार माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। गुप्ता 28 वर्षों से यात्रा कर रहे हैं। वह 14 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अब तक 5 लाख 40 हजार कि.मी. यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा वह कांगड़ा, चामुंडा, माता ज्वालाजी, माता चिंतपूर्णी, नैना देवी, मनसा देवी, हरिद्वार, नीलकंठ के भी दर्शन करेंगे। अमरनाथ यात्रा रवाना होने पर बठिंडा राजेंद्र कुमार गुप्ता का शहरवासियों के अलावा दीपक कुमार, अशोक गुप्ता, कृष्ण, अमित कुमार गुप्ता आदि ने पीपल वाले मंदिर में सम्मानित किया। इस दौरान गुप्ता ने कहा कि वह साइकिल यात्रा से विश्व शांति तथा भारत की तरक्की व लोगों की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।