क्रिकेट में तो अक्सर ही खिलाड़ियों की ओर से सेंचुरी मारी जाती है परंतु बठिंडा के खूनदानी तो जरूरतमंद रोगियों और जख्मी लोगों के लिए खूनदान करने में सेंचुरी मारकर मानवता की सेवा करना अपना धर्म समझते हैं। यूनाईटेड वेलफेयर सोसायटी से जुड़े रामपुरा फूल निवासी राज कुमार जोशी ने ब्लड बैंक में 111वीं बार रक्तदान करके एक मिसाल कायम की है। खूनदानी राज कुमार जोशी की हौसला अफजाई के लिए रेडक्रास सोसायटी से फर्स्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया और संस्था से गुरसेवक बीड़वाला विशेष तौर पर पहुंचे। विजय भट्ट, गुरसेवक बीड़वाला और नरेश पठानिया ने बताया कि राज कुमार जोशी ने न सिर्फ रामपुरा और बठिंडा इलाके के लोगों के लिए खूनदान किया है बल्कि संस्था की प्रेरणा के साथ पंजाब के विभिन्न ब्लड बैंकों के अलावा बाहरी राज्यों में जा कर भी खूनदान किया है। राज कुमार जोशी ने कहा कि खूनदान करके उनको मानसिक खुशी मिलती है कि इस दान किये खून के साथ किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।
ब्लड बैंक में 111वीं बार रक्तदान करते राज कुमार जोशी।
पुलिस कांस्टेबल पवन ने किया खूनदान
बठिंडा| परस राम नगर निवासी खूनदानी बीरबल बांसल की प्रेरणा से पुलिस कर्मचारी पवन कुमार ने एक जरूरतमंद मरीज के लिए इमरजेंसी खूनदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक ने पवन को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।