पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • श्री दमदमा साहिब में स्टार्च के लिफाफे पर मिलेगा प्रसाद, पीपीसीबी ने भेंट किए 5 किलो नए लिफाफे

श्री दमदमा साहिब में स्टार्च के लिफाफे पर मिलेगा प्रसाद, पीपीसीबी ने भेंट किए 5 किलो नए लिफाफे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड की ओर से घुलनशील लिफाफों का प्रयोग संबंधी चलाई गई मुहिम के तहत अब श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के बाद तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भी यह लिफाफे मिलेंगे। इसको लेकर प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के एक्सईएन परमजीत सिंह ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब में 1 अप्रैल से प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग को खत्म करते हुए मक्का और आलू के स्टार्च से बने लिफाफे का प्रयोग शुरू करवाई गई है। इस लड़ी के तहत ही अब यह लिफाफे तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। एसडीओ रूबी सिद्धू के साथ उनकी टीम ने तख्त श्री दमदमा साहब के कार्यकारी मैंबर गुरतेज सिंह ढड्डे व मैनेजर करन सिंह के साथ भी मीटिंग की गई। कार्यकारी मैंबर गुरतेज सिंह ढड्डे ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की तरफ से समिति अधीन आते सभी गुरुद्वारे साहिब के लिए स्टार्च के लिफाफे की अपेक्षित मात्रा की लिस्ट मंगवाई गई है। पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, क्षेत्रीय दफ्तर बठिंडा ने गुरुद्वारा साहिब में प्रयोग के लिए तकरीबन 5 किलो लिफाफे भेंट किए गए। इस संबंध में एडीसी साक्षी साहनी ने बठिंडा शहर में पड़ते सभी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर्स से मीटिंग की। मीटिंग में बोर्ड के एसडीओ रूबी सिद्धू ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब की तरह ही दूसरे गुरुद्बारा साहिब में भी प्रसाद के लिए प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग को खत्म करते हुए, मक्का और आलू के स्टार्च से बने लिफाफे का प्रयोग शुरू की जाए।

पहल

शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर्स से एडीसी ने की मीटिंग

तख्त श्री दमदमा साहब तलवंडी साबो में भी घुलनयोग लिफाफे मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...