बठिंडा|नौजवानों को चुनाव प्रकिया व वोट की महत्ता बारे जागरूक करने के लिए जिला चुनाव दफ्तर बठिंडा की ओर से स्कूल-कालेजों में जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम के तहत खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता प्रोग्राम करवाया गया। जिसमें चुनाव दफ्तर के सुरेश कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए अपनी वोट का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी और वोट की महत्ता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रशासक दिलबाग सिंह तलवाड़, प्रिंसिपल जगतार सिंह बराड़, परमजीत कौर, सिमरजीत कौर, कमलेश कुमारी उपस्थित थे।