बठिंडा| अजय मेडिकल के मालिक अंकुश सिंगला ने बेटे के जन्मदिन श्री गणेश वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से सरकारी एलिमेंटरी स्कूल हाजी रतन के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर अंकुश सिंगला ने 100 बच्चों को चप्पलें, बिस्कुट के पैकेट एवं टॉफियां वितरित की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशीष बांसल ने अंकुश गोयल और उनके परिवार की इस सेवा के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल की हेड मास्टर गुरचरण पाल कौर, संस्था मेंबर रिशू बांसल, रिषी गर्ग, राज सिंगला, मंजू सिंगला, जयोजी सिंगला आदि मौजूद थे।