पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सेहत विभाग 20 वर्ष से बड़े व्यक्तियों का जांचेगा ब्लड प्रेशर, अधिक आने पर फ्री दी जाएगी दवा

सेहत विभाग 20 वर्ष से बड़े व्यक्तियों का जांचेगा ब्लड प्रेशर, अधिक आने पर फ्री दी जाएगी दवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग की एक नई योजना के तहत अब 20 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति का जिले के किसी भी हेल्थ सेंटर जाने पर ब्लड प्रेशर मापा जाएगा और रिकार्ड भी रखा जाएगा। जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर हाई होगा उसकाे विभाग के माहिर डॉक्टर्स के तरफ से मुफ्त में मेडिसन दी जाएगी वहीं ऐसे मरीजों की काउंसलिंग भी की जाएगी। सिविल सर्जन बठिंडा डा. हरि नारायण सिंह ने बताया कि हाइपरटेंशन को आम भाषा में हाई बीपी बोलते हैं। यह एक खतरनाक बीमारी है। हाई ब्लड प्रेशर पर अगर कंट्रोल समय रहते नहीं पाया जा सका तो हाई बीपी के कारण शरीर के वाइटल आर्गन जिनमें हार्ट, किडनी व ब्रेन शामिल हैं, को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी ब्लाक में हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए अलग से स्टाफ तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि प्रति लगभग 3 से 4 दर्जन चेकअप के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में तैनात कर्मचारी आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि हाइपरटेंशन को लेकर सेहत विभाग पूरी तरह से सख्त हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर वर्कशाप का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हाइपरटेंशन प्रोग्राम के तहत मरीजों का चेकअप कर दवाइयां भी दी जाती है। 20 साल से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों के ब्लड प्रेशर की जांच विभाग की तरफ से की जाती है, चेकअप दौरान पॉजीटिव पाए जाने वाले मरीजों का विभाग द्वारा मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

हाइपरटेंशन दिवस पर लगाया ब्लड प्रेशर चेकअप कैंप

बठिंडा| आदेश अस्पताल ने हाइपरटेंशन दिवस पर ब्लड प्रेशर चेकअप कैंप लगाया। इस मौके पर डाॅ. गुरप्रीत सिंह गिल की टीम द्वारा कैंप में उपस्थित मरीजों का ब्लड प्रेशर चेकअप किया गया। कैंप में लगभग 2035 मरीजों का चेकअप किया गया। कैंप में आदेश मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट कौंसिल ने भी योगदान दिया।

हाइपरटेंशन से बचाने के लिए विद्यार्थियों को हरी सब्जियां और फल खाने को प्रेरित किया

बठिंडा| बाबा फरीद ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन की ओर से विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया, जिस दौरान दिल्ली हार्ट इंस्टीट्यूट व मल्टीस्पेश्लिटी अस्पताल के डॉ. अमन सलवान विशेष तौर पर शामिल हुए। संस्था के डिप्टी डायरेक्टर एक्टिविटीज बीडी शर्मा ने कहा कि भाग-दौड़ वाली जिंदगी में व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान रहते हैं, इसलिए हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां के बारे में जागरूक होना काफी जरूरी है। डॉ. अमन सलवान ने बताया कि खून के उच्च दबाव के कारण व मानसिक तनाव से पिछले कुछ समय से भारी गिनती में लोग हाई प्रजेंटेशन रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। इसके कारण दिल के दौरे, दिमागी कमजोरी, गुर्दे आदि फेल होने समेत कई गंभीर बीमारियां हो रही है। इस पर काबू पाने के लिए हमें नमक कम करना चाहिए, योगा व शारीरिक कसरत करनी चाहिए। वहीं उन्होंने हरी सब्जियों व फलों का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करने के लिए प्रेरित किया। समागम के अंत में डिप्टी डायरेक्टर संतुलन प्रबंधन हरपाल सिंह ने डॉ. अमन सलवान का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...