पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शिवसेना पंजाब श्री आनंदपुर साहिब में करेगी हिंदू महापंचायत : बातिश

शिवसेना पंजाब श्री आनंदपुर साहिब में करेगी हिंदू महापंचायत : बातिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| श्री आनंदपुर साहिब में हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान व पंजाब में हिंदू नेताओं को खालिस्तान समर्थकों द्वारा मिल रही धमकियों सहित अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए शिवसेना पंजाब जल्द ही हिंदू महापंचायत करेगी।

शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश बातिश ने कहा कि सनातन धर्म के संतों व प्रचारकों के सहयोग से आयोजित होने वाली हिंदू पंचायत में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के हिंदुओं के साथ लगातार किए जा रहे सौतेले व्यवहार, सनातन धर्म के पुरातन मंदिरों के जीर्णोद्धार, खालिस्तान आतंकवाद पीड़ित परिवारों की सरकारी तौर पर अनदेखी, जैसे मामलों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर संगठन मंत्री बलराम शर्मा, यूथ विंग इंचार्ज मणिकांत सिंगला, मालवा जोन महासचिव गौरव शर्मा, जिला बठिंडा प्रधान सुखजीत बाहिया, जिला फरीदकोट प्रधान निशान सिंह, गोनियाना जोन इंचार्ज कर्मजीत कम्मू, जिला शहरी प्रधान अर्पण गुप्ता, जिला देहाती प्रधान प्रिंस सेठी, सतिंदर कुमार, उमेश कौशिक वरूण, भारत भूषण काका, राहुल अरोड़ा, सैंडी कंग, राजबीर सिंह के अलावा अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...