पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • तलाकशुदा से पहले दोस्ती की फिर चलती गाड़ी में गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

तलाकशुदा से पहले दोस्ती की फिर चलती गाड़ी में गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | लहरा सौंधा गांव में एक युवक ने अपने दोस्त से मिलकर चलती गाड़ी में एक तलाकशुदा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को इलाज के लिए रामपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना नथाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रामा मंडी निवासी भाना सिंह और तेजा सिंह के रूप में हुई। बठिंडा के धोबियाना रोड निवासी 26 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है। कुछ दिन पहले वह सिविल अस्पताल बठिंडा में दवाई लेने गई थी। वहीं पर उसकी पहचान तेजा सिंह से हुई। दोनों की फोन पर बातें शुरू हो गईं। 18 मई को तेजा सिंह ने उसे फोन करके मिलने के लिए रामा मंडी बुलाया। वह 19 मई को उससे मिलने के लिए रामा मंडी पहुंची। वहां तेजा सिंह अपने दोस्त भाना सिंह को साथ लेकर आया था। आरोपियों ने उसे इनोवा गाड़ी में बैठा लिया और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया।

फोन कर बठिंडा से रामा मंडी बुलाया फिर गाड़ी में ले गए

खबरें और भी हैं...