पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख रुपए की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान साहबजादा अजीत सिंह नगर निवासी गुरदीप सिंह और गांव जीवन सिंह वाला निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बसंत विहार निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। एसएसपी को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपियों ने एक प्लॉट बेचने के नाम पर उससे उक्त रकम ली थी। मगर उसके बाद न तो उसके नाम रजिस्ट्री कराई और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। मामले की जांच दौरान आरोप सही पाए जाने पर ईओ विंग ने आरेापियों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी।

खबरें और भी हैं...