बठिंडा। अमरीक सिंह रोड स्थित तीनकोनी पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सहारा जन सेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे और घायल साइकिल सवार युवक पियूष कुमार और अर्जुन वासी अमरीक सिंह रोड को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया।