बठिंडा| आर्थिक तौर पर कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की परंपरा को बरकरार रखते हुए भाविप की ओर से जिले में विद्यार्थी सहायता प्रकल्प चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत अध्यक्ष विजय कुमार कांसल के नेतृत्व में मनोज गुप्ता, प्रेमनाथ गर्ग, प्रिंसिपल सत्या गर्ग, प्रिंसिपल शांति जिंदल, सरकारी राजिंदरा कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल सुखचैन राय गर्ग एवं प्रो. रमेश पसरीजा पर आधारित स्कॉलरशिप स्कूल चयन कमेटी बनाई गई। कमेटी ने विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण के बाद सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमएचआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएसडी मोती राम कन्या महाविद्यालय, एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल, सरकारी हाई स्कूल, कन्हैया नगर के 6-6 जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों का चुनाव किया। सोमवार को 200 रुपए प्रति विद्यार्थी पहली तिमाही छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
स्कॉलरशिप स्कूल चयन कमेटी ने होनहार बच्चों को सम्मानित किया।