बठिंडा|शहर की समाज सेवी संस्था साथी वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक व्यक्ति के इलाज के लिए तीन यूनिट रक्तदान किया गया। सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा ने बताया कि बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल लाभ सिंह के पेट के अंदर ब्लीडिंग होने के कारण इलाज के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसायटी सदस्य मोहित मनीष कुमार, दीपक बुट्टर व सुखबीर सिंह ने रक्तदान किया। इस दौरान मरीज के परिजनों ने सोसायटी व सोसायटी सदस्यों का धन्यवाद किया।