बठिंडा|श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से 243वीं मुफ्त बस यात्रा माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए भेजी गई। समिति के प्रधान सोहन माहेश्वरी ने बताया कि इस यात्रा को परसराम नगर चौक से कार्तिक बातिश पुत्र योगेश बातिश ने हरी झंडी देकर रवाना किया उन्होंने समिति को 1100 रुपए भेंट किए। समिति मेंबरों ने कार्तिक बातिश को माता जी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोहन माहेश्वरी, सुखविंदर मिट्ठू, सुभाष अरोड़ा, तरसेम गर्ग, चन्द्र प्रकाश, रोहित अरोड़ा, गौतम अरोड़ा, डैनी, राम चन्द्र, ज्ञान चंद, , योगेश गुप्ता, सतपाल सहित अन्य उपस्थित थे।