बठिंडा|लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करने वाली एक बेसहारा महिला बिमला देवी की महीने पहले हादसे में बाजू की हड्डियां टूट गई लेकिन वह केवल पट्टी बांधकर महिला थोड़ा बहुत काम कर रही थी। उक्त महिला की हालत पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर की नजर पड़ी तो संस्था ने तुरंत दानी सज्जनों के सहयोग से महिला की बाजू का आॅपरेशन करवाया। संस्था के सदस्य गौतम शर्मा ने बताया कि संस्था ने समर्पण वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मक्खन लाल से उक्त महिला के ऑपरेशन के लिए 5 हजार रुपए का सहयोग प्राप्त किया तथा बाकी का खर्च प्रोजेक्ट एल्फा अकेडमी के इंजीनियर अमित कुमार तथा संस्था द्वारा करते हुए बेसहारा महिला का ऑपरेशन करवाया गया।