आंतकवादी विरोधी शपथ लेते एनएफएल कर्मी और अधिकारी।
बठिंडा|भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की बठिंडा इकाई में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। प्रशासनिक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एनएफएल बठिंडा इकाई के मुख्य महाप्रबंधक सुनील अरोड़ा ने एनएफएल व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों व जवानों को आतंकवादी हिंसा का विरोध करने की शपथ ग्रहण कराई। राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उप महाप्रबंधक एचके वार्ष्णेय ने कहा कि आज कि दिन हमारे भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आतंकवादी हिंसा के शिकार हो गए थे। तब से यह दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पंचायत भवन में कांग्रेसियों ने भूतपूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया
स्व. राजीव गांधी काे श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी नेता।
बठिंडा| पंचायत भवन में कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 27वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। कार्यक्रम में महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया है, उन्होंने ही 25 साल से कम कर 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया। इसी कारण भारत सरकार ने उनको भारत र| का खिताब दिया था। इस मौके पर विपन मीतू, सुखमंदर सिंह, भूषण शर्मा, जुगराज सिंह, जरनैल सिंह, रामपाल पप्पा सिवियां, हरबंस सिंह सग्गू, सुखपाल सिंह भुल्लर, गौरव कटारिया, निरंजन भोला, हरमंदर सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।