पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शिवसेना के जिला प्रधान पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

शिवसेना के जिला प्रधान पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|फरीदकोट जिला में चलाई गई नशा विरोधी मुहिम से बौखलाए नशा तस्करों की ओर से शिवसेना पंजाब के जिला फरीदकोट प्रधान डॉ. निशान सिंह पर कातिलाना हमला कर दिया गया। हमले की निंदा करते हुए शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश बातिश ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम लगातार जारी रखी जाएगी व नशा तस्करों को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार व फरीदकोट पुलिस से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने हमलावर नशा तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिवसेना पंजाब द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बातिश ने बताया कि नशा तस्करों द्वारा उक्त मुहिम को रोकने के लिए निशान सिंह व उनकी टीम को धमकी दी गई थी। अब उक्त मुहिम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया तो नशा तस्करों ने गत रात्रि निशान सिंह पर कातिलाना हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...