पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • चोरों ने घर में घुसकर 8 तोले सोना और 85 हजार रुपए किए चोरी

चोरों ने घर में घुसकर 8 तोले सोना और 85 हजार रुपए किए चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहता गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने के गहने और हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। थाना संगत पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर अमरीक सिंह निवासी गांव मेहता ने बताया कि बीती 5 व 6 मई की मध्यरात्रि को वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उनके घर में दाखिल होकर 8 तोले सोने के गहने व 85 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3.35 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...