पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • लिमिट कर्ज का चेक 14 हजार रुपए की जगह Rs.9500 देने से भड़के किसानों ने की नारेबाजी

लिमिट कर्ज का चेक 14 हजार रुपए की जगह Rs.9500 देने से भड़के किसानों ने की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारी सभा ढड्डे की तरफ से किसानों को हद कर्जा के दिए 14000 रुपए के चेक कोआॅपरेटिव बैंक ब्रांच ढड्डे की तरफ से रद्द करने पर गुस्साए किसानों ने बैंक के बाहर गांव ढड्डे, रामनिवास, मंडी खुर्द और डिक्ख के किसानों ने बैंक का मेन गेट बंद कर धरना लगा दिया और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाकियू एकता उगराहां के ब्लाक नेता प्रधान हरी सिंह रामनिवास ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से सहकारी सभाओं को प्रति एकड़ हद कर्जा की लिमिट 14000 हजार और खाद के लिए 9000 देने का एमसीएल ने पास किया गया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक संबंधित विभाग हमें 14 हजार रुपए नहीं देगा तब तक वे बैंक का घेराव जारी रखेंगे। इस संबंधी बैंक मैनेजर परमजीत कौर ने कहा कि हद कर्जा की लिमिट नाबार्ड चंडीगढ़ की तरफ से तय किया जाता है और जितना बजट होता है, उसी के मुताबिक कर्ज दिया जाता है। उन्होंने माना कि कल कुछ किसान 14 हजार रुपए ले गए थे परन्तु आज हमें मुख्य दफ्तर बठिंडा से हिदायतें मिलीं कि पिछले साल 9900 रुपए दिए थे, इस बार भी 9500 रुपए ही दिया जाए।

कौ.आप्रेटिव बैंक ढड्डे के बाहर रोष नारेबाज़ी करते हुए किसान।

खबरें और भी हैं...