समर कैंप में फोक ऑन लाइव ढोल पर होगी डंडास की ट्रेनिंग
कूलर समर कैंप का पोस्टर रिलीज करते डॉ. हरीश बांसल व अशोक नागपाल।
बठिंडा| डांस और कोरियोग्राफी एक्टिविटीज से बच्चों की पर्सनेलिटी में जुटे शाइन डांस प्लेनेट की ओर से बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को उपयोगी बनाने के लिए कूल समर कैंप लगाया जाएगा। बुधवार को मॉडल टाउन फेज वन के अशोका पैलेस में संचालक अशोक नागपाल, न्यू सिटी हॉस्पिटल के डॉ. हरीश बांसल, राजीव ग्रोवर, निर्मल सिंह, पंकज कक्कड़ व समीर कक्कड़ ने कैंप का पोस्टर रिलीज किया। पंकज कक्कड़ ने बताया कि 3 से 17 जून तक चलने वाले कूल समर कैंप फोक ऑन लाइव ढोल में लूडी, झूमर के अलावा डंडास की पहली बार ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा एक्सपर्ट की ओर से कंटम्पेरी, वेस्टर्न, क्लासिकल तथा आर्ट एंड क्राफ्ट के गुर भी सिखाए जाएंगे।