पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड जारी करने को मंत्रियों से मिलेगा जेक का शिष्टमंडल
पंजाब के अनएडेड कालेजों को बचाने के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड जारी करवाने के लिए जैक का शिष्टमंडल मंडल से प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। यह फैसला बुधवार को हुई बैठक के दौरान अलग-अलग कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए लिया गया। पंजाब के 1000 अनएडेड कालेजों की प्रतिनिधित्व कर रही 13 अलग-अलग एसोसिएशनों की सांझी बैठक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अंतर्गत हुई। बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों की सहमति से कनफेडरेशन ऑफ पंजाब अनएडेड इंस्टीट्यूशन को जैक में शामिल किया गया। बैठक के दौरान अश्वनी सेखड़ी को सर्वसम्मति से जैक का चेयरमैन बनाया गया जबकि डा. अंशु कटारिया का वक्ता बनाए गए।
जैक के चेयरमैन ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ अब तक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड 1,673.24 करोड़ रुपए बकाया हैं, जिसमें 2015-2016 के लिए 328.72 करोड़ रुपए, 2016 -2017 के लिए 719.52 करोड़ रुपए और साल 2017 -2018 के 625 करोड़ रुपए हैं। बैठक में पूर्व हेल्थ व लेबर मंत्री अश्वनी सेखड़ी, बीएड फेडरेशन के प्रधान जगजीत सिंह गुरमीत धालीवाल, अनिल चोपड़ा, डाॅ. अंशु कटारिया, राजिंदर धनोआ, प्रधान चरनजीत, निर्मल सिंह, शिमांशु गुप्ता, सुखमंदर सिंह चट्ठा, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के संबंध में विचार करते अनएडेड कॉलेजों के प्रतिनिधि।