रिटायरमेंट पर लगाया शिविर, 7 लोगों ने किया खूनदान
बठिंडा| बठिंडा विकास मंच की ओर से अमृत लाल अरोड़ा तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर गुप्ता ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सात लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर मंच के प्रधान मंच प्रधान राकेश नरूला, इंद्रप्रीत गुप्ता, प्रधान रामशरण, संदीप हैप्पी प्रधान सुरक्षा हेल्पर, शाम कुमार शर्मा, पारुल गुप्ता, डा. प्रमोद सिंगला, आनंद गुप्ता, सेवा राम सिंगला, डिप्टी जैन, प्रेम सुखदास, एमआर जिंदल, सेवा राम सिंगला, वीणा गर्ग के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।