नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने ठंडे पानी की टंकी स्थापित की
बठिंडा| नौजवान वेलफेयर सोसायटी ने किकर बाजार में गोयल स्टील फर्नीचर के बाहर ठंडे पानी की टंकी स्थापित की । संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि दानी सज्जन संतोष माहेश्वरी द्वारा भेंट की गई तथा इस टंकी में पानी भरने, साफ सफाई तथा बर्फ की सेवा गोयल स्टील के संचालक विनोद गोयल जी द्वारा निभाई जा रही है। इस मौके पर संस्था के सदस्य सफल गोयल, अतुल जैन और पीयूष कांसल आदि उपस्थित थे।