पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शिरडी यात्रा 22 मई को, यात्रियों से समय सारिणी के पालन की अपील

शिरडी यात्रा 22 मई को, यात्रियों से समय सारिणी के पालन की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रा संबंधी बैठक करते सभा के सदस्य।

भास्कर संवाददाता| बठिंडा

श्री साईं सेवा दल की ओर से तीसरी शिरडी यात्रा 22 मई को बठिंडा से रवाना होगी। शिरडी जाने वाले सभी यात्रियों के साथ पब्लिक लाइब्रेरी में बैठक की गई। सेवा दल संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रेस सचिव गोविंद महेश्वरी ने सभी यात्रियों को सेवा दल द्वारा किये जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस मौके सचिव बलविंदर टैगोर ने यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों, संस्था के नियमों के बारे में सभी को जानकारी दी गई एवं समय सारणी का पालन करने की अपील की गई। यात्रियों के लिए खुले मंच का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रियों द्वारा यात्रा से संबंधित पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया एवं उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान सेवा दल अध्यक्ष ने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान सहयोग की अपील की गई एवं बैठक में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके अध्यक्ष दविंदर सिंगला, सचिव बलविंदर टैगोर, कोषाध्यक्ष सुनील बांसल, प्रेस सचिव गोविंद महेश्वरी, उपाध्यक्ष दीपक सेठ, सहसचिव राजवीर शर्मा, सहकोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, सदस्य दविंदर सिंगला, डेजी गर्ग, अशोक निर्मल, संतोष गर्ग, हनी, मनीष, अंकुश आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...