पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • लोगों को कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करेगी ‘राजीनामा’ : जिला सेशन जज

लोगों को कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करेगी ‘राजीनामा’ : जिला सेशन जज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन कम जिला सेशन जज के आदेशों पर डाक्यूमेंटरी फिल्म “राजीनामा’ बनवाई है। इसे डायरेक्टर व प्रोड्यूसर सतपाल सिंह बराड़ की टीम ने तैयार किया है। फिल्म को मंगलवार को बठिंडा के एडीआर सेंटर में रिलीज किया गया। जिला सेशन जज परमजीत सिंह ने बताया कि इस फिल्म का मुख्य मकसद आम लोगों को कानूनी जागरूकता पैदा करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने कानूनी हक से वंचित न रह सके। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कौन से लाेग कानूनी सहायता ले सकते हैं और अपना केस मिडिएशन सेंटर या लाेक अदालत राही निपटा सकता है। इस मौके पर अथारिटी की तरफ से रक्तदान कैंप का उद्घाटन किया। जिला सेशन जज ने आम जनता को बताया कि अगर रक्तदान किया जाए, तो लाखों जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है और खून 24 से 48 घंटे में तैयार हो जाता है। इसके बाद नेशनल प्लान एक्शन व पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के आदेशों पर जिला सेशन जज ने पैरा लीगल वालंटियर के साथ एडीआर सेंटर में मीटिंग कर उन्हें नालसा की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी। वहीं पीएलवी की तरफ से अपनी कुछ समस्याएं बताई गई, जिन्हें जिला सेशन जज ने मौके पर निपटारा किया गया। सीजेएम कम सचिव ने मौके पर उपस्थित पीएलवी को वातावरण बचाने के लिए जागरूक किया।

जिला सेशन जज ने राजीनामा फिल्म से लोगों को कानूनी सेवाओं बार जागरूक किया।

खबरें और भी हैं...