पुलिस स्वर्णकार को पहल के आधार पर जारी करे असला लाइसेंस : जोड़ा
बठिंडा| पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रदेश प्रधान और पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन करतार सिंह जोड़ा ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर अमृतसर को पत्र लिखकर 10 मई को अमृतसर के गुरु बाजार में सोना कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार केंद्र व राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स देते हैं, लेकिन ऐसी वारदातों के कारण व्यापारियों में डर का माहौल है। ऐसे में मुख्यमंत्री व डीजीपी सभी पुलिस मुखियाओं के आदेश दे कि वह स्वर्णकार स्वयं सुरक्षा के लिए पहल के आधार पर असला लाइसेंस जारी करे, ताकि वह अपने जान माल की रक्षा कर सके।