2019 के चुनावों को लेकर भाजपा वर्कर्स ने की मीटिंग
बठिंडा| भारतीय जनता पार्टी बठिंडा देहाती की मीटिंग सर्किट हाऊस में देहाती प्रधान मक्खन जिंदल की अगुवाई में हुई, जिसमें पंजाब भाजपा के उप प्रधान सुखवंत सिंह धनौला व पंजाब के महासचिव दयाल सोढी विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए विचार किया गया। वहीं वर्करों को 2019 के चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की गई।