पैरा मेडिकल स्टाफ ने 18 मई का धरना किया स्थगित
बठिंडा| पैरा मेडिकल स्टाफ की तालमेल कमेटी की ओर से मांगों को लेकर किए संघर्ष के ऐलान के बाद सिविल सर्जन डाॅ. हरि नारायण सिंह ने कर्मचारियों से बैठक की। जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह व महासचिव जगदीप सिंह विर्क ने बताया कि कर्मचारियों को जीपीएफ स्टेटमेंट्स नहीं मिल रही, मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजरों के पदों की निशानदेही करवाने, नथाना के मुलाजिमों को 14 सालों से इन्क्रीमेंट का बकाया न मिलने, अर्बन हेल्थ केंद्रों में मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजरों की वित्तीय मंजूरी लेने, कयुसिक सेंटरों में आ रही दिक्कतों आदि मांगों को लेकर 18 मई को सिविल सर्जन दफ्तर के समक्ष धरने का ऐलान किया था। बैठक में सिविल सर्जन ने सभी मांगों का समाधान एक माह के अंदर करने का आश्वासन दिया गया है। उक्त बैठक के बाद कार्यकारिणी की बैठक करके धरना स्थगित कर दिया।