पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • जीओ गीता परिवार ने मनाया ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन

जीओ गीता परिवार ने मनाया ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जियो गीता व कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों द्वारा स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन समाज सेवा व सामाजिक सहयोग दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गीता परिवार के सदस्य सोनी गोयल व निशा गोयल द्वारा प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में मेडिकल जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें रिटायर्ड एसएमओ डाॅ. राम नारायण माहेश्वरी द्वारा डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के कारण व लक्षणों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं रिटायर्ड जिला डेंटल अफसर डाॅ. जीवन सिंगला ने बच्चों के दांतों की जांच की गई। इस मौके पर मुकेश माहेश्वरी,जीसी गोयल,सतपाल मित्तल,रजिंदर मित्तल,एमआर जिंदल,निशा गोयल,पलक वोहरा,रमेश गर्ग,दर्शन कुमार गर्ग,सुरिंदर गोयल,केवल कृष्ण सिंगला व इंजीनियर दर्शन गर्ग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...