पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • एफिलेशन सर्टिफिकेट देने के लिए Rs.20 हजार रिश्वत लेती सीनियर असिस्टेंट काबू

एफिलेशन सर्टिफिकेट देने के लिए Rs.20 हजार रिश्वत लेती सीनियर असिस्टेंट काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंस ब्यूरो मोहाली की टीम ने बुधवार को सेक्टर-69 स्थित पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसल के दफ्तर में रेड करके वहां पर तैनात सीनियर असिस्टेंट दर्शी देवी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के मोड़ मंडी के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने विजिलेंस ब्यूराे को शिकायत करते हुए बताया था कि वो मोड़ मंडी में सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम से एक संस्था चलाता है। उसने बताया था कि पंजाब नर्सिंग काउंसल के रजिस्ट्रार की ओर से उन्हें उनकी संस्था का एफिलेशन सर्टिफिकेट (संबद्धता प्रमाण पत्र) देने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद उन्होंने विजिलेंस को इसकी शिकायत दी थी।

सरकारी गवाहों की हाजरी में की गई रेड, रिश्वत की रकम भी बरामद

नर्सिंग काउंसिल की सीनियर असिस्टेंट 20 हजार रिश्वत के साथ काबू ।

आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा: एसएसपी

शिकायतकर्ता की शिकायत आने के बाद आरोपी सीनियर असिस्टेंट के खिलाफ केस दर्ज करके सेक्टर-69 स्थित पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसल के दफ्तर में रेड करके आरोपी दर्शी देवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आराेपी को वीरवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। परमजीत सिंह, एसएसपी विजिलेंस

इंस्पेक्शन में शर्तें पूरी होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा था सर्टिफिकेट

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि सितंबर 2017 में संस्था की इंस्पेक्शन पंजाब नर्सिंग काउंसल के रजिस्टरार की ओर से की गई थी। जिसके बाद सारी शर्तों काे पुरा करने के बावजूद उन्हें एफिलेशन सर्टिफकेट नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसल के दफ्तर में तैनात सीनियर असिस्टेंट दर्शी देवी जो की उनका केस देख रही थी वो सर्टिफकेट इशू करने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपए रिश्तव के तौर पर मांग करने लगी।

विजिलेंस ब्यूरों के पास शिकायत आने के बाद आरोपी सीनियर असिस्टेंट के खिलाफ एफआईआर नंबर-4, 7, 13,(2)88 पीसी एक्ट थाना फ्लाइंग स्क्वायर्ड 1 मोहाली में दर्ज किया गया। उसके बाद सरकारी गवाह एग्रीकल्चर के सब इंस्पेक्टर मदन लाल और एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर सुचा सिंह की मौजूदगी में रेड की और गवाहों की मौजूदगी में ही गिरफ्तार की गई आरोपी सीनियर असिस्टेंट से रिश्वत के 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।

खबरें और भी हैं...