पिकअप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल
बठिंडा| गांव माहीनंगल में महिंद्रा पिकअप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने पिकअप नंबर पीबी08बीएच-6906 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस को दिए बयान में गांव माहीनंगल निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि 12 मई को वो अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसी दौरान आरोपित ने उसके मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।