अंधेरी के कारण ट्रक‐ट्राले और कार की टक्कर, 4 लोग जख्मी
बठिंडा| अचानक आई अंधेरी के कारण गोनियाना रोड पर झील नंबर 3 के समीप ट्रक ट्राले की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित 4 लोग जख्मी हो गए। सभी को नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एम्बुलेंस टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
रात करीब 11 बजे अचानक आई आंधी के कारण बठिंडा आ रहा एक ट्राला असंतुलित हो गया जिससे ओवरटेक कर रही कार की ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा सवार दो महिलाओं सहित चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की दो हाईवे एम्बुलेंस टीमें, सदस्य रूबी सैनी, मणिक गर्ग, मनीष मित्तल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान शिंदरपाल सिंह पुत्र बिकर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह, परमजीत कौर प|ी गुरप्रीत सिंह, निशा रानी प|ी शिंदरपाल सिंह सभी निवासी गोनियाना मंडी के तौर पर हुई। कार सवार शिंदरपाल सिंह की हालत पहले से गंभीर थी जिसके ब्लेडर में पानी भरा होने से उसके बाकी रिश्तेदार उसे उपचार के लिए बठिंडा अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए आ रहे थे।