पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • अब बठिंडा से अमृतसर तक के लिए देने होंगे Rs.245, तीनों टोल के रेट तय

अब बठिंडा से अमृतसर तक के लिए देने होंगे Rs.245, तीनों टोल के रेट तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा-श्री अमृतसर साहिब फोरलेन के उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द होने के दो दिन बाद नेशनल हाईवे अथॉर्टी ने नोटिफिकेशन जारी कर रोड पर लगाए गए तीनों ही टोल प्लाजा के रेट तय कर दिए हैं। इसके तहत 175 किलोमीटर के सफर के लिए कार चालक को 245 रुपए तो टोल टैक्स के रूप में ही अदा करने पड़ेंगे। जबकि बठिंडा से अमृतसर साहिब तक जाने के लिए बस का किराया ही प्रति व्यक्ति 190 रुपए है। वहीं अब टोल प्लाजा के रेट तय होने के बाद इनको शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत तय किए गए रेट के अनुसार एक साइड के 245 रुपए देने होंगे तो दोनों तरफ के लिए 375 रुपए देने होंगे।

अमृतसर जाने के लिए बस पर लगते हैं सिर्फ Rs.190

ऐसे समझे कितने पैसे देने होंगे

वाहन जीदा कोटकरूर कलां उसमा कुल

कार 95 35 115 245

लाइट कमर्शियल वाहन 150 55 190 395

ट्रक व बस 315 120 395 830

3 एक्सेल कमर्शियल वाहन 340 130 430 900

6 एक्सेल हैवी मशीनरी 490 185 620 1295

7 से ज्यादा एक्सल 600 225 755 1580

बठिंडा पर पड़ेगा ज्यादा बोझ

मंथली पास की सुविधा लेने के लिए 3165 रुपए तय किए गए

नेशनल हाईवेज अथार्टी आफ इंडिया की तरफ से तय किए गए रेट के अनुसार बठिंडा के लोगों पर इसका ज्यादा बोझ पड़ेगा। क्योंकि बठिंडा जिले के गांव जीदा में बनाए गए टोल प्लाजा के रेट 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किए गए हैं। इस हिसाब से जीदा के टोल प्लाजा पर 73 किमी सड़क का रेट किया गया है। कार चालक को दोनों तरफ के लिए 145 रुपए देने होंगे। इसके अलावा मंथली पास की सुविधा लेने के लिए 3165 रुपए तय किए गए हैं। जबकि जिले में रजिस्टर्ड कमर्शियल वाहनों के लिए उनकी क्षमता के हिसाब से 50 से 300 रुपए टोल तय किया गया है। दूसरी तरफ बठिंडा-भवानीगढ़ रोड पर भी टोल प्लाजा लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए पंजाब रोड्स एंड ब्रिडजेस डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा टोल प्लाजा को लेकर ऑनलाइन प्रपोजल मांगा गया है।

बठिंडा-भवानीगढ़ रोड के लिए भी मांगा प्रपोजल

बठिंडा-भवानीगढ़ रोड वाया बठिंडा-कोटशमीर-मौड़-भीखी-सुनाम पर पीपीपी बेसिस पर टोल प्लाजा लगाने के लिए पंजाब रोड्स एंड ब्रिडजेस डेवलपमेंट बोर्ड ने ऑनलाइन प्रपोजल मांगा है। इसके तहत 18 मई से 3 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है। 3 जुलाई को शाम 5:30 बजे टेक्निकल प्रपोजल के लिए बिड ओपन होगी। जबकि डेवलपमेंट, ऑप्रेशन एंड ट्रांसफर ऑफ टोल प्लाजा को लेकर सिक्योरिटी की रकम 70 लाख रुपए है तो टेंडर फीस 10 हजार रुपए है। इसके अलावा प्रोजेक्ट की वैल्यू की 35 करोड़ रुपए है।

नाॅन कमर्शियल वाहनों का 255 रुपए में बनेगा मंथली पास

नेशनल हाईवे अथार्टी आफ इंडिया की ओर से रोड के आसपास रहने वाले लोगों के लिए कुछ सुविधा भी दी गई है। इसके तहत 20 किलोमीटर के एरिया के लिए नाॅन कमर्शियल वाहनों का 255 रुपए में मंथली पास बनाया जाएगा ताकि उन्हें आने-जाने में ज्यादा दिक्कत न हो।

चंडीगढ़ तक देना होगा 400 रुपए टोल

अब नेशनल हाईवे अथार्टी आफ इंडिया ने टोल प्लाजा के रेट तय कर दिए हैं। इसके लिए लोगों को बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए एक तरफ के लिए लगभग 400 रुपए से ज्यादा अदा करने पड़ सकते हैं। तय किए जा रहे रेट के हिसाब से अगर 41 किलोमीटर के सफर के लिए 80 रुपए अदा करने पड़ रहे हैं तो बठिंडा से चंडीगढ़ के 214 किलोमीटर के सफर के लिए लोगों को 400 रुपए से ज्यादा देने होंगे।

खबरें और भी हैं...