चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बठिंडा | लहरा मोहब्बत रेलवे स्टेशन के नीचे ट्रेन की चपेट में अाकर 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रेन पर चढ़ रहा था कि अचानक वह चल पड़ी और वह उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया।
मामले के जांच कर रहे जीआरपी के एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि रामपुरा फूल का रहने वाला मनीश कुमार (18) पुत्र जीवन कुमार बुधवार को किसी काम से ट्रेन से रामपुरा से बठिंडा आ रहा था। बीच रास्ते में उसके परिजनों को फोन आ गया और उसे वापस रामपुरा लौटने की बात कहीं। वह लहरा मोहब्बत रेलवे स्टेशन पर उतर गया। जब वह रामपुरा जाने वाली ट्रेन पर चढ़ने लगा तो पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।