पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पति के हमले में जख्मी 8 महीने की गर्भवती ने पीजीआई में तोड़ा दम, कोख में बच्चे की भी मौत

पति के हमले में जख्मी 8 महीने की गर्भवती ने पीजीआई में तोड़ा दम, कोख में बच्चे की भी मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| घरेलू कलह के चलते 5 दिन पहले संगत मंडी के गांव चक्क रुलदू सिंह वाला के रहने वाले एक युवक ने 8 महीने की गर्भवती प|ी को सिर पर बेसबाल से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। गर्भवती को पहले बठिंडा सिविल अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया था। मंगलवार देर शाम गर्भवती महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। थाना संगत पुलिस ने महिला की मौत के बाद मामले में बढ़ोतरी करते हुए अब हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

13 मई को भास्कर में छपी खबर।

दामाद करता था नशा

मृतका के पिता बिंदर सिंह निवासी गांव गंगा ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी रमनदीप कौर का विवाह गांव चक रुलदू सिंह वाला निवासी चानन सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनका दामाद नशेड़ी और वह कोई काम नहीं करता है। इस कारण वह रमनदीप से झगड़ा करता था।

राजीनामे पर आई थी वापस

कुछ दिन पहले भी रमनदीप कौर का पति के साथ झगड़ा हुआ था व मायके चली गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद पंचायती तौर पर राजीनामा होने के बाद रमनदीप कौर वापस आ गई।

हत्या की धारा भी लगाई

जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चानन सिंह के खिलाफ पुलिस ने पहले ही इरादा ए हत्या का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन महिला की मौत के बाद जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए अब हत्या की धारा जोड़ दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...