पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 12वीं में फेल होने पर युवक ने की आत्महत्या, 2 हिस्सों में मिली बॉडी

12वीं में फेल होने पर युवक ने की आत्महत्या, 2 हिस्सों में मिली बॉडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| नहियांवाला गांव के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड टीम के मनी शर्मा और संदीप गोयल घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान थाना जीआरपी हवालदार गुरपाल सिंह भी उपस्थित थे। सहारा प्रवक्ता ने गौतम गोयल ने बताया कि रेलवे ट्रैक के अंदर बिना सिर का धड़ लाश पड़ी थी, जिसकी खोपड़ी नहीं थी। मृतक युवक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। मृतक ने लोअर और टीशर्ट पहनी थी। सहारा टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक युवक की खोपड़ी झाडिय़ों के पास से मिली, जिससे उसकी पहचान हुई। पारिवारिक सूत्रों अनुसार मृतक राजविंद्र सिंह 12वीं में फेल हो जाने के कारण मानसिक परेशान था।

मृतक युवक राजविंदर सिंह।

खबरें और भी हैं...