पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • कर्ज से आहत मौड़ चढ़त सिंह गांव के मजदूर ने की खुदकुशी

कर्ज से आहत मौड़ चढ़त सिंह गांव के मजदूर ने की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्ज से परेशान गांव मौड़ चढ़त सिंह के एक खेत मजदूर गुरदेव सिंह (75) ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक गुरदेव सिंह गांव में खेत मजदूरी करता था।

घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए जब उसे सरकारी बैंक से कर्ज नहीं मिला तो उसने महंगे दर ब्याज पर कर्ज ले लिया। कर्ज लौटाने का जब कोई रास्ता नजर न आया तो वो परेशान रहने लगा। उसी हालत में विगत रात उसने बठिंडा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूर अपने पीछे दो बेटे व प|ी छोड़ गया है।

मृतक गुरदेव

खबरें और भी हैं...